जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की दर्दनाक मौत से शोक की लहर है। हादसे पर झारखंड प्रदेश इंटक कांग्रेस के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जम्मी भास्कर ने कहा कि तृषा सिंह का असमय निधन बेहद दुखद और पीड़ादायक है। संतान को खोने का दर्द किसी भी मां के लिए शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा तृषा सिंह समेत हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं की आत्मा को शांति दें। साथ ही, उन्होंने सभी दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस असहनीय पीड़ा को सहने का साहस देने की कामना की।
