घाटशिला : घाटशिला थाना पुलिस की तत्परता से शनिवार को भटकती मिली एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। पुलिस की इस पहल से महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली. पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को करीब दो बजे प्रेमनगर थाना क्षेत्र से टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला इधर-उधर घूम रही हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को थाना लाकर उनकी पहचान और पते का सत्यापन शुरू किया।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम कुईला गोप, पति स्वर्गीय सुधीर गोप तथा पता जोन नंबर-3, थाना बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम बताया। इसके बाद घाटशिला पुलिस ने बिरसानगर थाना से संपर्क कर महिला के परिजनों की जानकारी जुटाई. सत्यापन के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सुरक्षित उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला को उनकी सास उर्मिला, पति कालू गोप, निवासी जोन नंबर-3, बिरसानगर को सुरक्षित सौंप दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
