जमशेदपुर : जन सेवा संघ ट्रस्ट ने अपने 10वें स्थापना वर्ष के अवसर पर रविवार को धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में छठे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 182 यूनिट रक्तदान किया. इस अवसर पर ट्रस्ट के साथ निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले चिकित्सकों को शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. निखिल महतो, डॉ. शुभाशीष दास, डॉ. उज्ज्वल, डॉ. सुदेश मिश्रा एवं डॉ. हामेद खान शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, जम्बू अखाड़ा के बंटी सिंह, गोविंदपुर के समाजसेवी बंटी सिंह, समाजसेवी जुगुन पाण्डेय, बाबू बीरेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, अनीशा सिन्हा, रीना सिंह एवं रितिका श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. ट्रस्ट की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट के पंकज कुमार, सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, विशाल शर्मा, कुणाल शर्मा, मिथु कुमार, अभिषेक कुमार, अमन सिंह, सपना थापा, अमृत कौर, उत्कर्ष कुमार, हेमंत माइती, सुनील गुप्ता, अभिजीत भट्टाचार्य, विजय चौहान, सूरज सिंह, बरनाली बक्शी, कृष्ण मोहन, कन्हैया प्रसाद, रोहित पांडे, मनीष मुखी, राम ठाकुर, मोहन भुईया, मनप्रीत सिंह, सौरभ पोद्दार, गोलू कुमार समेत ट्रस्ट के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि जन सेवा संघ ट्रस्ट पिछले एक दशक से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
