रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशाह संस्कार एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत तृषा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Advertisements
Advertisements

