नाइजीरिया : नाइजीरिया में सोमवार को एक दर्दनाक विमान हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि विमान बेनिन से लागोस जा रहा था। हादसे में एयर स्टाफ प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके समेत कुल 32 लोगों की मौत हुई है।
Advertisements
Advertisements

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल पर जांच शुरू की गई। हादसे के बाद नाइजीरिया में शोक की लहर है। राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने मृतकों के सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकार ने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
