जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रूपी चाची का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका पुत्रवत स्नेह सदैव उनकी याद दिलाता रहेगा। दास ने उन्हें ममता का स्वरूप बताते हुए मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को अपने धाम में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Advertisements
Advertisements

