जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान में गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ किया। इस वर्ष पंडाल को ग्रामीण परिवेश और आदिवासी संस्कृति की थीम पर सजाया गया है, जिसमें झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवनशैली की मनमोहक झलक देखने को मिल रही है।

गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी वर्ष 1926 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन कर रही है। कमिटी प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने का प्रयास करती है।
उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, प्राचार्या शोभा पाण्डेय, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह और पप्पू उपाध्याय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कमिटी अध्यक्ष मनोज खत्री ने अतिथियों को माता की चुनरी भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
पंडाल निर्माण और आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के सदस्यों सुमित अग्रवाल, अमीश अग्रवाल, राजू प्रजापति, पंकज शर्मा, विनोद खत्री, रौनक खत्री, विजय लक्ष्मी वर्मा, विनीत सहगल, अमर कुमार, दीपक शर्मा, देवू प्रामाणिक, विशाल, राजा अग्रवाल, आदित्य राज, राहुल कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, रंजन सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। कमिटी ने श्रद्धालुओं से पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने और पर्व को आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
