जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पोटका के हाता, कोवाली के हल्दीपोखर, जादूगोड़ा चौक और मुसाबनी के बदिया-लटिया स्थित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेनासोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पूजा समितियों और संबंधित कर्मियों को सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisements
Advertisements

