नेमरा : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने बुधवार को नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान जमशेदपुर और मानगो क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
Advertisements
Advertisements

मुलाकात के दौरान पेयजल आपूर्ति, सड़क-नाली निर्माण, जल निकासी, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे मुद्दे उठाए गए। साथ ही, लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल पर जोर दिया गया. इस अवसर पर बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
