जमशेदपुर : जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी का बुधवार, 14 अक्टूबर को टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड के महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना और परिसर का निरीक्षण किया।

विद्यालय के अनुशासित माहौल और विद्यार्थियों के व्यवहार से प्रभावित जीएम ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग का भरोसा दिया। उनके आश्वासन से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि करनदीप सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षिका कंचन कुमारी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर फूल कुमारी मार्डी सहित राममूर्ति सिंह, अजय कुमार, जसवीर सिंह एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक ने जीएम के प्रति आभार जताया।
