जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सिनेमा मैदान में न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद जमशेदपुर सुमन महतो शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा एवं मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
Advertisements
Advertisements

इस मौके पर पूजा कमिटी के आयोजक चंद्रगुप्त सिंह एवं उनकी पूरी टीम को भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। मां भवानी से प्रार्थना की गई कि समाज में सुख-शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे तथा बुराई पर अच्छाई की सदैव विजय हो।
