पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) ललित मीना ने बाइक दस्ता के सदस्यों के साथ जमशेदपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग की।

इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की स्थिति और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। गश्त के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जमशेदपुर पुलिस का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पूजा पंडालों में आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाना और शहर में शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें।
