जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर में सोमवार, 19 अक्टूबर को आपसी घरेलू विवाद के दौरान खूनी वारदात सामने आई। विवाद के बाद सन्नी बिरुआ ने अपने भाई गणेश बिरुआ पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल गणेश को उपचार के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी बिरुआ, राम बिरुआ का पुत्र है और रामजनम नगर, थाना कदमा का निवासी बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा…..
घरेलू विवाद में भाई की हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

