जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. वी. एस. पी. सिन्हा एवं मानद सचिव सुनीत कुमार के नेतृत्व में क्लब के सदस्य और चिकित्सक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आर. भरत, डॉ. एन. सी. सिंघल, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, विनोद मेनन, नीलम जायसवाल, एम. एल. अग्रवाल, बासुदेव चौधरी एवं रोहन मेहता शामिल थे।
वहीं, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित बिधा सागर सिंह, अमजद खान, अनिमेष सेन गुप्ता, भोला प्रसाद, मो. जावेद और मो. सदाम समेत कई पत्रकारों एवं आम लोगों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रेस क्लब के सहयोग से भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस पहल को सामाजिक सरोकार और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।


