जमशेदपुर : ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मशीनों के सुरक्षित भंडारण, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया गया, ताकि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।


