जमशेदपुर : युवा जदयू महानगर अध्यक्ष हेमंत पाठक ने रविवार, 1 नवंबर को महानगर कमिटी का गठन किया। कमिटी में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के सक्रिय एवं समाजसेवी युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के संविधान और संगठन की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
नई कमिटी में शेख नदीम को महासचिव, साहेब बागती, नितेश मुखी, संजय शर्मा, आनंदिता मिश्रा और यशवंत शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सैकत सरकार को वरीय सचिव, विकास रजक, राहुल गुप्ता, पियूष ठाकुर, विकास कुमार डे, सिंटू सिंह और कृष्णा देवाड़ी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अमन हेमब्रम, राहुल कुमार पाठक, उत्तम सतुआ, गोपाल लोहार, अमरनाथ देव, प्रशांत कुमार और भीम प्रभाकर को सह सचिव बनाया गया है। मंटू सतुआ को कोषाध्यक्ष तथा ज्योतिर्मय भगत को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।



