दुमका : एसएसबी जवान प्रमोद कुमार की इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। वह बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था।
Advertisements

Advertisements
जानकारी के अनुसार 15 दिनों की ट्रेनिंग के लिए प्रमोद कुमार रांची से दुमका के विजयपुर स्थित एसएसबी कैंप पहुंचा था। जवान 15 जून को एसएसबी कैम्प पहुंचा था। बीते 16 जून को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार की शिकायत पर उसका इलाज कैम्प में शुरू हुआ। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शनिवार को उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महज एक घंटे के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के दुमका पहुंचने पर शव उसके पैतृक गांव भेजा जायेगा।
