जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी एवं जय नारायण सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने
Advertisements

Advertisements

Advertisements


बारीडीह विद्यापति नगर स्थित स्व. मनमोहन चौधरी के आवास एवं बिरसानगर स्थित स्व. जय नारायण सिंह के घर जाकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने दिंवगत नेताओं के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों का ढाँढस बँधाया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल सिंह, निर्मल सिंह, संजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

