जमशेदपुर : नारायण प्राइवेट आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर जटाशंकर पांडे (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने कहा की रानी लक्ष्मीबाई (जन्म: 19 नवम्बर 1828– मृत्यु: 18 जून 1858) मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 की राज्यक्रान्ति की द्वितीय शहीद वीरांगना (प्रथम शहीद वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी 20 मार्च 1858 हैं) थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। बताया जाता है कि सिर पर तलवार के वार से शहीद हुई थी। लक्ष्मीबाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफ़ेसर सुदीष्ट कुमार, प्रोफेसर नावेद, शांति राम महतो , जयंतो बनर्जी , जगन्नाथ परमणिक ,पवन कुमार महतो, अजय मंडल, आदि उपस्थित थे।



