जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है ।वही इस मौके पर जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में विशाल योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित सांसद विद्युत वरण महतो सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। वही इस मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी योग शिविर में पहुंचकर योग कर अपने आप को फिट रखने के साथ राज्य के लोगों को भी योग करने की सलाह दी। उधर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसी योग दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराने पर शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास का नतीजा कि आज 193 दी योग दिवस मना रहा है। योग कर निरोग रहे यह संदेश पूरे विश्व में फैल चुका है साथी योग गुरु बाबा रामदेव की भी सराहना की उधर इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा योग कार्यक्रम नहीं कराए जाने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताई हैं।



