जमशेदपुर : कदमा जयप्रभा कॉम्प्लेक्स के समीप अनियंत्रित डंपर ने राह चलते बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की घायल के पैर में काफी चोटे आई है. बुजुर्ग को धक्का मारने के बाद डंपर का चालक तुरंत मौके से फरार हो गया. आपको बताते चले कि डंपर पर जुस्को का स्टीकर लगा हुआ है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार डंपर काफी तेज गति से आ रहा था. और अनियंत्रित होकर बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है और घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

