जमशेदपुर : खड़गपुर मंडल के झारग्राम स्टेशन पर स्टील एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनों को होल्ड किए जाने से नाराज यात्रियों ने गुरुवार सुबह जमकर हंगामा किया. इस दौरान स्टील एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री रेल ट्रैक पर उतर आए और नारेबाजी की. हंगामा करने वाले ज्यादातर रेल कर्मी और मजदूर वर्ग के लोग शाम थे जो ड्यूटी जाने के लिए रोजाना ट्रेनों से आना जाना करते है. लोगों का आरोप था कि यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को पास दिया जाता है. अक्सर ऐसा किया जाता है, जिस कारण उन्हें ड्यूटी पर पहुंचने में देर हो जाती है. इधर, हंगामे की जानकारी मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. बाद में रेलवे के पदाधिकारी पहुंचे और ट्रेनों को जल्द सिग्नल देकर पास करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

