चाईबासा : भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा 16 से 22 दिसंबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके तहत नक्सलियों ने गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 12.30 गोइलकेरा व पोसैता स्टेशनों के बीच बम लगाकर विस्फोट कर पोल संख्या 356/29 A-31 A के समीप की रेल पटरी को उड़ा दिया।
जिसके बाद रेलवे ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन रोक दी है. ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन को महादेवशाल स्टेशन में रोक दिया गया है. बाद में ट्रेन को गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया. इतना ही नही नक्सलियों ने डेरंवा स्टेशन के समीप अप लाइन पर बैनर लगा रखा था. बैनर टाटा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में फंसकर आगे भी निकल गया था और इसकी जानकारी किसी को नहीं चली. इसके बाद देर रात नक्सलियों ने पटरी को उड़ा दिया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

