जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढाबासा चौक के समीप एक बुलेट सवार ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे की साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. दुर्घटना में साइकिल और बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बताते चलें कि बुलेट और साइकिल सवार दोनो स्टेशन से साकची की तरफ आ रहे थे. तभी गाढाबासा चौक के समीप बुलेट सवार ने साइकिल सवार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी जिससे साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. हालाकि इस घटना में बुलेट सवार को चोट आया है. घटना की सूचना गोलमुरी थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आकर बुलेट और साइकिल को अपने कब्जे में कर थाना ले गई. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

