बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरा पंचायत अन्तर्गत गौरीशोल गांव निवासी श्रीकांत नायेक का विगत दिन निधन हो गया था। परिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भाजपा स्थानीय नेता संजय महतो के माध्यम से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को श्राद्धकर्म हेतु सहयोग करने की अपील किया था। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरिशोल गांव जाकर उनके धर्मपत्नी के हाथों नगद राशि देकर सहयोग किये और आगे हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
Advertisements
Advertisements

मौके पर भाजपा बड़शोल मंत्री हाबल गिरि, संजय महतो, चिनमय नायक, सुशील पाइक, नरेन नायेक, बासुदेव नायक, दिबाकर नायेक, आदि लोग उपस्थित थे।


