जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी गुरुवार की देर रात शहर पहुंचे। शहर पहुंचने पर उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, उद्यमी हरजीत सिंह बिट्टू, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह सीरे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सलाहकार चंचल सिंह भाटिया, जसबीर सिंह सोनी, राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर किया।
Advertisements
Advertisements

सरदार इंदर सिंह नामधारी सर्किट हाउस में कह रहे हैं और वे सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की बेटी के विवाह समारोह में शुक्रवार को शामिल होंगे और रांची होते हुए डाल्टनगंज को लौट जाएंगे।

