जमशेदपुर : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष होने वाली हिन्दू नववर्ष जैसे पुनित अवसर पर हिन्दु युवा एकता वाहिनी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक साई मंदिर छोटा गोविंदपुर में किया गया. और आगामी 08 अप्रैल 2024 को हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर गोविंदपुर सांई मंदिर से भव्य राम भक्तों की यात्रा निकाली जाएगी. इससे पूर्व सम्पूर्ण छोटा गोविंदपुर एवं बड़ा गोविंदपुर के क्षेत्रों में श्री राम के भगवा ध्वज से सभी सदस्यों के सहयोग से हर गली मोहल्लों को सुशोभित किया जाएगा ऐसा निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से जुगनू वर्मा, पंकज सिंह, बाबू साहब, विकास सिंह, चंदन पांडे, अजीत, अमन, पंकज झा, स्मिथ, अरविंद चौहान, अरविंद पांडे, रवि, सोनू, प्रिंस सिंह समेत कई युवा उपस्थित थे. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रिंस सिंह के द्वारा किया गया।
Advertisements

Advertisements

