रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित समारोह में झारखंड की दो बेटियों जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो और सरायकेला की चामी मुर्मू को पद्मश्री से सम्मानित किया है।
Advertisements
Advertisements

पूर्णिमा महतो राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हैं। प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी पुरस्कृत हैं। चामी मुर्मू को लेडी टार्जन कहा जाता है। वे 30 लाख से अधिक पेड़ लगा चुकी हैं।
महतो का जन्म 15 अगस्त 1976 को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में हुआ। उनकी तीरंदाजी यात्रा टाटा अकादमी से जुड़े एक संस्थान में प्रशिक्षण सत्र के साथ 10 वर्ष की उम्र में शुरू हुई थी। उस समय उनके पास घर में बना तीर-धनुष था। उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला।

