जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव नज़दीक आते ही अफवाहों, झूठी खबरों और साजिशी नैरेटिव गढ़ने वालों की सक्रियता बढ़ गई है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने साफ शब्दों में कहा है कि गलत खबर फैलाने वाले पत्रकार और कुछ राजनीतिक एजेंडे पर काम करने वाले लोग अब बेनकाब होंगे. एक स्थानीय समाचार चैनल द्वारा ओल्ड पुरुलिया रोड को लेकर दिखाई गई भ्रामक रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरयू राय ने तथ्यों के साथ सच्चाई सामने रखी।



ओल्ड पुरुलिया रोड की हकीकत क्या है?….
सरयू राय ने बताया कि यह सड़क बीते पांच वर्षों में दो बार बनी, और दोनों बार इसे तत्कालीन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बनवाया।
पहली बार 2020 में विधायक बनते ही सड़क बनी कुछ ही समय में सड़क जर्जर हो गई. फिर 2022-23 में दोबारा निर्माण हुआ, उस समय आईआरक्यूपी (कालीकरण) भी कराया गया. दूसरी बार बनी सड़क भी फिर से खराब हो गई. यह बात खुद बन्ना गुप्ता ने उसी चैनल को दिए साक्षात्कार में स्वीकार की है।
2025 में फिर एस्टीमेट, फाइल अफसरों के पास अटकी……
सरयू राय ने बताया कि 2025 में सड़क के लिए नया एस्टीमेट तैयार किया गया, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है और जगह-जगह गड्ढे हैं।
जुलाई 2025 में उनके आग्रह पर एस्टीमेट बनाकर केंद्रीय निगरानी संगठन के जरिए झारखंड सरकार को भेजा गया. मुख्य अभियंता ने डिजाइन तैयार कर 9 दिसंबर 2025 को अभियंता प्रमुख को भेज दिया. तब से फाइल अभियंता प्रमुख के पास धूल खा रही है।
सवाल पूछा पत्रकार से – क्या आपको ये जानकारी है?…….
सरयू राय ने वीडियो बयान में सीधे पत्रकार से पूछा —
“क्या आपको पता है कि यह फाइल किसके पास और क्यों अटकी है?”
उन्होंने साफ कहा कि विधायक बनते ही उन्होंने इस सड़क को लेकर सरकार को लिखा और निर्देश दिया कि
लीपापोती नहीं, मजबूत और चौड़ी सड़क बने।
सफाई, ठेकेदार और 50 मजदूरों का खेल……
सरयू राय ने बड़ा सवाल उठाया —
ठेके में 50 मजदूरों का भुगतान
मौके पर मिले सिर्फ 15 मजदूर
बाकी 35 मजदूर कहां गए?
उन्होंने तंज कसते हुए कहा……
“क्या वो मजदूर बन्ना गुप्ता के घर की सफाई कर रहे हैं या उनके परिवार के निजी काम में लगे हैं?”
इस संबंध में उन्होंने मानगो नगर निगम को लिखित शिकायत दी है।
नगर निगम चुनाव और झूठ का कारोबार…..
सरयू राय ने कहा कि…….
“जाल-फरेब और झूठी खबरें फैलाने का धंधा इसलिए शुरू हुआ है क्योंकि मानगो नगर निगम का चुनाव आ गया है।”
उन्होंने जनता को आगाह किया……
“शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा, दाना डालेगा — लेकिन लालच में फंसना नहीं है।”
पत्रकार और बन्ना गुप्ता पर सीधा हमला…..
सरयू राय ने आरोप लगाया कि एक पत्रकार ने गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग की ओल्ड पुरुलिया रोड की बदहाली का ठीकरा उन पर फोड़ा जबकि सड़क बनवाने का श्रेय खुद बन्ना गुप्ता लेते रहे हैं।
उन्होंने कहा —
“पत्रकार और बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर अपना चरित्र उजागर कर दिया है।”
दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
सरयू राय ने सवाल उठाया कि
“दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?”
उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से पूछेंगे कि
दोषी ठेकेदारों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?
वोट नहीं मिलता, फिर भी काम…….
सरयू राय ने स्पष्ट किया —
“जिस इलाके से मुझे वोट नहीं मिलता, वहां भी मैंने काम किया है।” उन्होंने बताया कि विधायक निधि से उस इलाके के लिए कई योजनाएं भेजी गई हैं।
आख़िरी तंज……
सरयू राय ने कहा — “जिस इलाके से बन्ना गुप्ता को 37,000 वोट मिलते हैं, वहां से मुझे सिर्फ 415 वोट मिले। फिर भी वहां सफाई में कोताही हो रही है और दोष मुझ पर मढ़ा जा रहा है।”
