जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में खाली हुए दो कमेटी मेंबर के लिए चुनाव 21 जून को होगा. चलपत रे और पीके मोहंती नामक कमेटी मेंबर रिटायर हो गये थे. उनके रिटायरमेंट के बाद यह सीट खाली हो गयी. सीट खाली होने के बाद चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इस समिति में मुख्य चुनाव पदाधिकारी के साथ चार अन्य सहयोगी पदाधिकारी हैं. प्रक्रिया आरंभ हो गई है. चुनाव पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव संस्था के रजिस्टर्ड नियमावली के अनुसार 21 जून को कराया जाएगा. अन्य कार्यक्रम की जानकारी दोनों क्षेत्र के कर्मचारी सदस्यों को समय-समय पर सूचना के माध्यम से दी जाएगी.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

