जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लिंडसे कंपनी के समीप टाटा स्टील के घरों को तोड़ा जा रहा है। रविवार तड़के एक मकान का मलबा गिरने से उसमें दो युवक दब गए। वैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि एक युवक बच गया है जबकि एक अभी भी मलबे के भीतर दबा हुआ है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

बताया जाता है कि दोनों युवक मलबों के ढेर से कबाड़ चुनने के लिए वहां गए थे तभी आधा तोड़ा गया मकान का मलबा भरभराकर गिर गया, जिससे दो युवक उसमें दब गए हैं। एक युवक का नाम डोमन सिंह है। एक को ईलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया है। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।
