जमशेदपुर : मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अन्नतारा तारा सोसाइटी में प्रथम दिन से ही कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से आयोजित की जा रही है. सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया 11 महिलाएं व्रत रखकर प्रतिदिन पूजा आराधना करती है. दोनों समय सामूहिक रूप से आरती का आयोजन होता है सोसाइटी में स्थित 394 फ्लैट के लोग सामूहिक रूप से संकल्प लेकर कलश की स्थापना कर देवी की पूजा अर्चना करते हैं।
Advertisements
Advertisements

विकास सिंह ने बताया बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी में किया जाता है महिलाओं के द्वारा महानवमी के दिन डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है जिसमें शामिल होने वाली महिलाएं लगभग 1 महीने से डांडिया नृत्य का प्रशिक्षण ले रही है।
