जमशेदपुर : बिरसानगर, परसुडीह, घोड़ाबंधा समेत दयाल सिटी, अपना आंगन और श्रीनाथ रॉक गार्डन जैसी आवासीय सोसाइटी में बीते तीन दिनों में हुई एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को लेकर भाजपा नेता और पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
Advertisements
Advertisements

उन्होंने जिले के एसएसपी और डीसी को पत्र लिखकर इन वारदातों के शीघ्र उद्भेदन के लिए एक उच्च स्तरीय जांच दल के गठन की मांग की है। साथ ही, उन्होंने इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आग्रह किया है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है, जिसे देखते हुए कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
