इंफाल : मणिपुर में सीआरपीएफ (CRPF) जवान ने कैंप पर फायरिंग कर खुद को भी गोली मार दी। इस फायरिंग में 2 जवानों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। यह घटना गुरुवार (13 फरवरी 2025) की रात करीब 8.20 बजे इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में हुई।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जानकारी के अनुसार 120वीं बटालियन के हवलदार संजय कुमार ने अपनी सर्विस बंदूक से फायरिंग की, जिसमें एक कांस्टेबल, एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई और फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ले जाया गया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि जवान फायरिंग क्यों की थी।
