जमशेदपुर : टाटा-हाता मार्ग सुंदरनगर थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच मंगलवार देर रात आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना में तीनों युवक सड़क पर फेंका गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर सुंदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर दो और दूसरे बाइक पर एक युवक सवार थे. दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में थे. हेलमेट भी नहीं पहन रखा था. घायलों में एक परसुडीह थाना क्षेत्र सरजामदा का रहने वाले शंकर सामद और दूसरे के नाम करण किस्कू है, जो पोटका का निवासी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

