रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के अधिकांश हिस्सों के लिए शुक्रवार, 2 मई को वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष 20 जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। इसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।
Advertisements
Advertisements

मौसम विज्ञान केंद्र-रांची के अनुसार, राज्य में मौसमी गतिविधियां तेज होंगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
