राँची। नामकुम की लालखटंगा पंचायत अंतर्गत भुसूर चौक खूंटी रोड स्थित गोविंदपुर जंगल में बंद पड़े घर से पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा जब्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग की सूचना के बाद राँची पुलिस की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है.एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.डीएसपी के नेतृत्व में खरसीदाग़ ओपी पुलिस ने जंगल स्थित बंद घर में छापामारी की जहां पुलिस को 50 से ज्यादा बोरों में भरकर रखा डोडा (अफीम) मिला.जिस स्थान से पुलिस ने डोडा बरामद किया है वह क्षेत्र घने जंगल के बीच है। जंगल में तीन से चार घर ही है। बरामद डोडा का कीमत करीब एक करोड़ रूपया आंकी जा रही है।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

