नेमरा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध-कर्म में श्वेता शर्मा शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्वेता शर्मा ने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री की माता के निधन के बाद नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान लोग दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
लोकतंत्र सवेरा| झारखंड

