नेमरा/ रामगढ़ । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच रहे हैं। इस दौरान गांव में लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी आगंतुक को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री एक-एक कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि संस्कार भोज में शामिल होने आए लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों की सुविधा और उनके स्वागत को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आगंतुकों से मिलकर जताया आभार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा पहुंचे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए लोग
दिवंगत रूपी सोरेन के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का पहुंचना जारी है। संस्कार भोज में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति परिवार के प्रति उनके जुड़ाव और संवेदना को दर्शाती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कठिन समय में परिवार के साथ-साथ नेमरा पहुंच रहे लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, आगंतुकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
लोकतंत्र सवेरा| झारखंड

