मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना
नेमरा । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत रूपी सोरेन की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
मुख्यमंत्री के परिवार से मिलकर जताई संवेदना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। राज्यपाल का नेमरा पहुंचना और मुख्यमंत्री के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करना इस दुख की घड़ी में उनके प्रति सहानुभूति और समर्थन का प्रतीक है।
लोकतंत्र सवेरा| झारखंड

