हलोदाबाजार : भटापारा क्षेत्र के बकुलाही गांव स्थित स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार सुबह हुए भीषण विस्फोट ने इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे प्लांट के स्टील स्पंज आयरन यूनिट में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसका काला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई और सुनाई दिया। धमाके के साथ ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर इधर-उधर भागने लगे।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार और झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रोजी-रोटी के लिए यहां काम कर रहे थे। घायलों को तत्काल बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है, जहां दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त मजदूरों ने सेफ्टी सूट या सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे, जिससे जान-माल का नुकसान और बढ़ गया। विस्फोट के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी भावना गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। प्रशासन ने एहतियातन प्लांट को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उच्च ज्वलनशील गैस और गर्म राख को डस्ट सेटलिंग चेंबर से आगे ले जाने वाली पाइपलाइन में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।