JAMTARA : जामताड़ा पुलिस ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को लूटने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा आज जामताड़ा एसएसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर किया । उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक से रुपया को लूटने वाला चार आरोपी सहित नगदी करीब 74 हजार ,हथियार एवं एक चार पहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है।
Advertisements
Advertisements

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों में से रियाजुद्दीन अंसारी ,शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम हैदर अंसारी शामिल है जो की जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहड़ा गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि इन आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल एक देसी कट्टा, जो जिंदा कारतूस के अलावे एंड्रॉयड फोन भी बरामद किया गया है।
Advertisements

Advertisements

