लोकतंत्र सवेरा : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केबल बस्ती में एक सार्वजनिक शौचालय कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. आज के समय में आलम यह है कि उस सार्वजनिक शौचालय के चारो तरफ सिर्फ और सिर्फ कचड़े का अंबार लगा हुआ है. सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह कचड़े के चादर से ढका हुआ है. जिससे लोगों का महामारी का डर बराबर सता रहा है. कई लोग तो डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी के चपेट में भी आ गए हैं. इतना कुछ हो जाने के बावजूद इससे संबंधित विभाग का ध्यान उस तरफ नहीं जा रहा है।
Advertisements
Advertisements

Advertisements





