संवाददाता : शिबू कुमार रजक / रांची : डी. कश्यप ने दिव्यांगजनों का प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वन नेशन वन नियम लागू होना चाहिए! दिव्यांगजनों को 6000 रु० महीना मिलना चाहिए, यदि किसी राज्य में 6000 रु० तक दिया जा रहा है तो अन्य राज्य में क्यों नहीं। इस पर नीति निर्माताओं को खासकर नीति आयोग का ध्यान आकृष्ट दिव्यांग कार्यकर्ताओं को कराना चाहिए।
Advertisements
Advertisements

साथ ही साथ दिव्यांग पुनर्वास विशेषज्ञ होने के नाते मेरी व्यक्तिगत सलाह है कि सभी राज्यों के राज्य सलाहाकार बोर्ड को अपने एजेंडा में इसे शामिल कर तीन माह के अंदर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित करवाना चाहिए और विधानसभा के संबंधित समिति एवं मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष प्रस्तुत कर कैबिनेट से स्वीकृत करवाने का प्रयास करना चाहिए।
