घाटशिला : प्रखंड समिति अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुणाल सारंगी उपस्थित थे. श्री कुणाल ने सभी को बुके देकर और पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया. इस दौरान मुख्य रूप से राजेश कुमार माहतो, हीरा सिंह, दसमत सोरेन, बाबल हुसेन, मन्टु महतो, मोहम्मद जलील, रिंकु सिंह, अंकुर कावरी, सोमेन मिश्रा, जगदीश, भगत, काजल, बड़ा दुर्गा चरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, अशोक माहतो, सत्यजित कुंडु, रंजित, भरत मुर्मू, रहमत अंसारी, आम्पा हेम्ब्रम, श्रवण अग्रवाल, निर्मल चक्रवती, बाबलु दुसेन, पियो हाँसदा, विकास मजुमदार, शुशिल मार्डी, अमर सिंह, मो. शाहिद, मो. रफिक आलम, शुकलाल हांसदा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


