जमशेदपुर : टूर्नामेंट में बी.एड. और डी.एल.एड. के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लड़कियों की टीम में ‘पेले’ विजेता रही और लड़कों की टीम में ‘सीआर 6’ विजेता रही। पूरा टूर्नामेंट श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के खेल प्रशिक्षक सूर्यजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा खेला और इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में टीम भावना का विकास होता है। पुरस्कार वितरण श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ भाव्या भूषण के हाथो सम्पन्न हुआ।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

