RANCHI : मॉडलिंग करने वाली ज्योति शर्मा नामक लड़की रांची और आस-पास के इलाकों में ब्राउन शुगर और ड्रग्स के कारोबार की सरगना के तौर पर सामने आई है. रांची पुलिस ने ज्योति और उसकी मां मुन्नी देवी सहित रैकेट से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. ज्योति इसके पहले बीते साल नवंबर में भी ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुई थी।

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने यह कारोबार दोबारा फैला लिया. पुलिस ने मॉडल और उसकी मां के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और राहुल शर्मा शामिल हैं. इन सभी को रांची के सुखदेव नगर और पंडरा इलाके में पकड़ा गया है. इनके पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर और दो लाख 90 हजार रुपये कैश और कुछ मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

