जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट पाला रोड स्थित क्वार्टर नंबर L 4/2 में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. टिनप्लेट कर्मचारी अजीत सिंह की 19 वर्षीय बेटी जसमीर कौर, जो बीबीए की छात्रा थी, उसने अपने ही घर के किचन रूम में रेलिंग के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी तब हुई जब शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। तुरंत उसे टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को टिनप्लेट अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

