जमशेदपुर : समाजिक व आध्यात्मिक संस्था स्व० मदन मोहन मिश्र के स्मृति में ब्लड बैंक,बिष्टुपुर में एक दिवसीय रक्तदान सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें 34 पुरुष और 1 महिला स्मिता कौर शामिल रही। सभी रक्तदाताओं को मिष्टान,प्रमाण पत्र, अल्पाहार और साथ में प्रोत्साहन हेतु उपहार भी दिया गया।
Advertisements
Advertisements

समाज के तरफ से प्रोत्साहन करने वालों में माननीय अरुण पाठक,सौरभ आहूजा,गौरव विष्णु ,संजय चौधरी, कैलाशी विजय मौके पर मौजूद रहें. कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाशी अशोक, अभिषेक मिश्र, ऋषभ सांडिल्य, कृष्ण मोहन मिश्र, गोविन्द भाटिया, आर्यन आहूजा आदि नें प्रमुख भूमिका निभाई।
