जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद से मुलाकात किया। अंसार खान ने नगर आकिब जावेद को बताया जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली बनाने का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है और वहां पर काफी दिन से कचरा पड़ा हुआ है जिससे बस्ती में बदबू फैल रही है दूसरी और वारिस कॉलोनी तैयबा मस्जिद रोड बनाने के लिए ज्ञापन सोपा गया था वहां भी अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
वारिस कॉलोनी, जवाहर नगर रोड नंबर 14, ओल्ड पुलिया रोड नंबर 15 मोती भाई की लाइन एवं मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है अभी तक स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं कराया गया है। सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने बताया वारिस कॉलोनी का रोड, जवाहर नगर रोड नंबर 13 की नाली पास हो चुका है अगले महीने से काम शुरू कराया जाएगा। कचरे और स्ट्रीट लाइटों का काम कलसे कराया जाएगा। अंसार खान के साथ इसरार खान,एन हक़ और मोहम्मद आबिद हुसैन मौजूद थे।
